Sunday 11 October 2020

प्यार अंधा होता है, इस कहावत को बॉलीवुड के इन 5 जोड़ियों ने सच साबित किया


बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो वही हाल ही में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में शादी भी की है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने प्यार में ऐसा जीवन साथी चुना है, जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे कि सच में प्यार अंधा होता है।

1. बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कहलाए जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आप सभी जानते ही हैं, इन्होंने हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर निक जोनस शादी की है,
लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि निक जोनस और प्रियंका की उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से 10 साल बड़ी है।

2. मलाइका अरोड़ा से तलाक होने के बाद अरबाज खान फिलहाल इटालियन मॉडल जॉर्जिया एड्रियानी को डेट कर रहे हैं, लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि अरबाज खान और जॉर्जिया के उम्र में 22 वर्ष का फर्क है, क्योंकि अरबाज खान जॉर्जिया से 22 साल बड़े है।

3. बॉलीवुड के नवाब कहलाए जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी रचाई थी, और करीना कपूर सैफ अली खान से 10 साल छोटी है, और फिलहाल करीना कपूर 38 वर्ष की है और सैफ अली खान और 40 वर्ष के हैं।
4. अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप में हैं, और इन दोनों की शादी की चर्चाएं भी काफी जोरों शोरों पर है, बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में 12 साल का अंतर है, क्योंकि जहां एक तरफ अर्जुन कपूर 33 वर्ष के हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा 35 वर्ष की है, और इन दिनों इनकी शादी की चर्चाएं खूब सुर्खियों का कारण बनी हुई है।

5. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी फिल्मों में काम किया है, और सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में काफी नाम भी कमाया है, लेकिन बावजूद इसके सुष्मिता सेन ने आज तक किसी से शादी नहीं की है, और 46 साल की उम्र में सुष्मिता सेन 27 साल के रोहमन शॉल को डेट कर रही है, और इन दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर है।