Wednesday 23 December 2020

रणबीर कपूर की बहन को दुश्मन समझती हैं करिश्मा, सालों से इस बात पर चल रहा है झगड़ा

 



ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी। खूबसूरत होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड की जगह बिजनेस को चुना। रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। उनका बिजनेस काफी बड़ा है जिससे वो करोड़ों की कमाई करती हैं। वैसे तो कपूर खानदान में सभी मिलजुल कर रहते हैं लेकिन करिश्मा कपूर और रिद्धिमा का विवाद इस सच्चाई पर खरा नहीं उतरता। आज करिश्मा अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं।
करिश्मा और रिद्धिमा कजिन सिस्टर्स होने के बाद भी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहातीं। करीब एक दशक से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं है। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें तब सभी के सामने आईं जब दोनों एक-दूसरे की शादी तक में नहीं गईं। जबकि रिद्धिमा के भाई रणबीर अपनी दोनों कजिन करिश्मा और करीना के काफी क्लोज हैं।
कहा जाता है कि करिश्मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव उनकी मांओं की वजह से हुआ। कपूर खानदान की बहू नीतू और बबीता के बीच में बातचीत बंद थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। शायद इसी का असर उनके बच्चों पर भी हुआ।
शुरुआत में करीना और करिश्मा दोनों ही रिद्धिमा और उनके भाई रणबीर से बात नहीं करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे जहां रणबीर करीना और करिश्मा के करीब आ गए। वहीं रिद्धिमा और करिश्मा के बीच दूरियां ही रहीं।
कुछ महीनों पहले मीडिया में आई खबरों की मानें तो रिद्धिमा ने करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव के साथ हाथ मिलाया और उनके साथ ज्वैलरी बिजनेस कर रही हैं। इससे रिद्धिमा और करिश्मा के रिश्ते और बिगड़ गए। कुछ महीनों पहले दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा था कि उन्हें करिश्मा से कोई प्रॉब्लम नहीं है।
हालांकि बीते दिनों कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें रिद्धिमा और करिश्मा करीब दिखी थीं। इन तस्वीरों के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो चुका है, लेकिन कभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई।