Wednesday 23 December 2020

सुशांत ही नही बल्कि अभी तक इन सितारों की मौत भी बनी हुई है रहस्य

 



बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना हर किसी के लिए आसान नही है। यहां तक पहुंचने के लिए कलाकारों को कई साल तक लग जाते हैं। लेकिन बहुत कम कलाकार ऐसे भी हैं जो शुरुआत के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का गाड़ने में सफल साबित होते हैं। यहां पहुंचने के बाद स्टार्स सुरक्षा में तो रहते ही हैं लेकिन उसी के साथ उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
हाल ही में हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सबको हिला कर रख दिया। कुछ रिपोर्टस के मुताबिक सामने आया कि वो डिप्रेशन का शिकार थे तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें टारगेट कर रहे थे।

इससे पहले साल 2013 में अभिनेत्री जिया खान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मगर अपनी मौत से पहले जिया खान ने एक सुसाइज नोट भी पीछे छोड़ा था जिसमें अपनी मौत की वजह उन्होंने बॉयफ्रैंड सूरज पंचोली को बताया था। जिसके बाद सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसके अलावा 1 अप्रैल साल 2016 में अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने भी आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। उनकी मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रैंड राहुल राज को बताया गया था। लेकिन पूछताछ के बाद उनकी आत्महत्या भी सबके लिए एक रहस्य बनकर रह गई।