Thursday 7 January 2021

बॉलीवुड की यह अभिनेत्री पहनती है 90 लाख रुपये की अंगूठी!



बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की है। और आपको बता दे की इस शादी में सबसे आकर्षण का केंद्र उनकी रिंग रही थी। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी की कीमत ही 90 लाख रुपये की थी। अब अगर अंगूठी 90 लाख की थी, तो आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उनका बाकी सब गहना कितना कीमती होगी।बता दें कि सोनम ने मुंबई में ही अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी।दोनों की शादी 8 मई 2018 को हुई थी।

महंगे गहनों की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दीपिका ने शादी के वक्त करीब 20 लाख रुपये का मगलसूत्र पहना था। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को एक दूसर से शादी रचाई थी। इनकी शादी में परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

कीमती गहना पहनने के मामले में प्रियंका चोपड़ा भी काफी आगे रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपने बैचलर पार्टी में ही 10 करोड़ रुपये की ज्वैलरी पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने शादी के हर रस्म के वक्त अलग गहने पहने थे, जो काफी महंगे थे।