इंसान का खान-पान ही तय करता है कि कौन कितना स्वस्थ्य रहेगा। जो पौष्टिक भोजन ग्रहण करते हैं, वह स्वस्थ्य तो रहते ही हैं साथ ही बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसके साथ ही वह ऊर्जा से भरपूर भी रहते हैं। हमारे किचन में ही कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से कई रोगों को ठीक किया जा सकता है। ये चीज़ें बहुत ही सस्ते क़ीमत में मिल भी जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही चमत्कारी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर घर के किचन में आसानी से पायी जाती है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं दाल की। मूँग दाल की बात । मूँग की दाल के बारे में कहा जाता है कि यह गुणों का ख़ज़ाना है। मूँग की दाल ही नहीं बल्कि इसका पानी भी कई बीमारियों को दूर रखता है। अगर आप मूँग की दाल का पानी रोज़ाना पीते हैं तो आप कई गम्भीर रोगों से बचे रह सकते हैं। जब शरीर में गंदगी या ज़हरीले तत्व होते हैं तो शरीर का भार अपने आप बढ़ जाता है।
ऐसे में सबसे ज़रूरी होता है शरीर की इस गंदगी और ज़हरीले तत्व को बाहर निकालना। अब सवाल उठता है कि शरीर की इस गंदगी को आख़िर कैसे बाहर निकाला जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें मूँग की दाल का पानी शरीर से ज़हरीले तत्वों को धीरे-धीरे बाहर निकालकर शरीर में इसकी उपस्थिति को कम करता है। इसके साथ ही यह वज़न भी नियंत्रित करता है। अगर आप लगातार मूँग की दाल का पानी पिएँगे तो आपको असर ख़ुद-ब-ख़ुद दिखाई देने लगेगा। इसी लिए तो इसे दालों की रानी का नाम दिया गया है।
