Wednesday, 20 January 2021

कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये 10 इशारे, जिंदगी से प्यार है तो इनको वक्त पर पहचानें

 


कई बार कैंसर होने पर भी हम इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते और फिर आगे चलकर ये गंभीर रूप ले लेता है जो जानलेवा बन जाता है। लेकिन अगर कैंसर के समय इन शुरूआती लक्षणों को पहचान लिया जाये तो इसे जानलेवा रूप लेने से पहले ही रोका जा सकता है। आइये आपको बताते हैं पुरुषों में कैंसर के 10 शुरुआती लक्षण के बारे में जो 1 महीने पहले ही संकेत दे देते हैं।

1. आंत में समस्या – कई बार हम आँतों में होने वाली छोटी मोटी समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं। आंतों में होने वाली समस्या कोलेन या कोलोरेक्‍टल कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसके दूसरे लक्षणों में डायरिया, अपच, पेट में गैस, पेट दर्द जैसी तकलीफ होने लगती है।

2. मलाशय में खून – अगर मलाशय में खून आने की समस्या हो तो इसे नजरअंदाज करना बेहद घातक हो सकता है क्योंकि ये कोलेन कैंसर का शुरूआती लक्षण होता है। साधारणतः तो ये 50 की उम्र के बाद होता है लेकिन आज की बिगड़ी लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से ये कम कम उम्र में भी हो सकता है इसलिए इसे नजरअंदाज ना करें।

3. मूत्र त्यागने में तकलीफ – अगर मूत्र त्यागने में दर्द हो या मूत्र के साथ खून आने लगे तो ये प्रोस्टेट कैंसर या डिम्बग्रंथि कैंसर के शुरूआती संकेत हो सकते हैं। अगर ऐसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से जाँच कराएं।  4. टेस्टिकल (अण्डकोष) में बदलाव – अगर आपके अंडकोष का आकार बढ़ता हुआ महसूस हो तो इसे बिलकुल नजरअंदाज ना करें क्योंकि ये टेस्टिकुलर कैंसर का लक्षण हो सकता है। वैसे आपको बता दें की टेस्टिकुलर कैंसर होने की सम्भावना 20 से 40 वर्ष की उम्र में ज्यादा होती है।