भारत में राजमा चावल के तो लोग दीवाने होते है। टेस्ट के साथ साथ ये स्वास्थ के लिए भी अच्छा है। इसे खाने से शरीर पुष्ट रहता है। कहते है सोया उत्पादों में प्रोटीन अधिक होता है, लेकिन मैं आपको बता दूँ राजमा प्रोटीन की खान है, इसमें सोया उत्पाद से भी अधिक प्रोटीन है।
राजमा खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ ही यह सेहत का भी खजाना है। दिल और दिमाग की सेहत बनी रहने के अलावा राजमा के सेवन से शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। राजमा या Red Kidney Beans बच्चों को जरुर खिलाना चाहिए क्यूंकि इसमें सभी तरह के पोषक तत्व होते है जो बच्चों की बढ़ती की उम्र में बहुत जरुरी होते है, ये स्वादिष्ट नरम होता है जिसे बच्चे आसानी से चबा सकते है। इसे आप ग्रेवी वाली सब्जी के अलावा सलाद, सूप, पराठे व मिक्स वेज के रूप में भी अपने घर वालों को खिला सकती है, हर बार कुछ अलग बनाने से आपके घर वाले बोर नहीं होंगें व स्वाद लेकर खायेंगें लेकिन ध्यान रखें राजमा अच्छी तरह पका हुआ होना चाहिये नहीं तो ये पेट दर्द का कारण बन सकता है।
राजमा के 17 बेहतरीन फायदे :
मस्तिष्क के लिए असरदार : राजमा खाने से दिमाग को बहुत फायदा होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ‘के’ पाया जाता है. जोकि नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है. साथ ही ये विटामिन ‘बी’ का भी अच्छा स्त्रोत है, जोकि मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है. ये दिमाग को पोषित करने का काम करता है।
ताकत का स्रोत : राजमा में उच्च मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जिस वजह से ये ताकत देने का काम करता है। शरीर के मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा के लिए आयरन की जरूरत होती है, जो राजमा खाने से पूरी हो जाती है. साथ ही ये शरीर में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
पाचन क्रिया में सहायक : राजमा में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं. जो पाचन क्रिया को सही बनाए रखते हैं। साथ ही ये ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित रखने में मददगार होता है
