लोग अक्सर अपने दोपहर के खाने और शाम के खाने को तो ध्यान में रखते है लेकिन वो कभी भी अपने नास्ते को लेकर के उतना ध्यान नही रख पाते है जिस कारण से उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है क्योंकि नाश्ता भी उतना ही जरूरी है जितने कि लंच और डिनर तो ऐसे में हमें नास्ते में कुछ ऐसी चीजे है जिनसे सख्त परहेज करने की जरूरत भी है तो चलिए जानते है कौन कौनसी है वो चीजे?
1. सोडा
सोडा में भारी मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है सोडे में आप किसी भी तरह की सॉफ्ट ड्रिंक को शामिल कर सकते है और अगर आप इसका सेवन करते है तो इसका सीधा असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है और आपका पाचन पहले की तुलना में काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है तो ऐसे में सुबह सुबह सोडे से परहेज रखना ही अच्छा है।
2. कॉफ़ी
अगर आप सुबह सुबह कॉफ़ी या फिर किसी भी कैफीन के बने पदार्थ का सेवन करते है तो इसका कैफीन आपके शरीर पर बहुत ही ज्यादा नाकारात्मक प्रभाव डालता है इसलिए ऐसे में कोफ्फ़ी से भी परहेज रखना चाहिए।
