Friday, 22 January 2021

अपने पसीने को सोनम के दुपट्टे से किया था सलमान ने साफ़, देखिए स्टार्स का 5 साल पुराना वीडियो

 


बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में हैं. जहां उनके परिवार के कुछ सदस्य भी उनके साथ हैं. सलमान यहां भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़े हैं. लॉकडाउन की वजह से अक्सर पुराने फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. ऐसे में अब सलमान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया है. जिसमें उनके साथ सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं.
सलमान और सोनम कपूर का एक पुराना वीडियो उन्हीं की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान का है. जहां ये दोनों अपनी टीम के साथ मौजूद थे. वीडियो की शुरुआत में सलमान गर्मी से परेशान होते दिखाई देते हैं. पहले वह अपने हाथ से चेहरे का पसीना पोंछते हैं लेकिन जब वह सोनम के पास आते हैं तो तुरंत वह सोनम का दुपट्टा उठाते हैं और अपने माथे का पसीना पोछने लगते हैं. सोनम जब सलमान को ऐसा करते देखती हैं तो उनके एक्सप्रेशन्स से यह साफ समझ आता है कि उन्हें सलमान की यह हरकत बिलकुल भी पसंद आई. लेकिन वह उस समय यह सब इग्नोर करती हैं और सलमान के साथ फोटोज वाने लगती हैं.
सलमान और सोनम का यह वीडियो एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. बात करें इन दोनों की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की तो यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और अरमान कोहली जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. यही नहीं इस फिल्म के गाने दर्शकों को आज तक पसंद आते हैं.
बता दें सूरज बड़जात्या ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया है' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी. तब से लेकर आज तक सूरज और सलमान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. आज तक इन दोनों के बीच खास बॉन्डिंग है.