Thursday, 21 January 2021

शरीर में ऐसा गजब बदलाव किया ये कपल कि सब हैरान, जानिए इनकी फिटनेस का राज

 


हम जब भी इन्टरनेट पर किसी को फैट से फिट होता देखते हैं तो हमारे मन में भी इच्छा जाग्रत होती हैं कि काश मैं भी खुद में ऐसा बदलाव ला पाता. लेकिन हम सिर्फ सोचते ही रह जाते हैं और दुसरे लोग इस सपने को हकीकत में बदल लेते हैं. आप लोगो ने कई नौजवान और अमीर लोगो को अपनी बॉडी को बिलकुल फिट बनाते हुए देखा होगा. लेकिन आज की स्टोरी हम और आप जैसे आम लोगो के लिए प्रेरणा बन सकती हैं.

इनसे मिलिए. ये हैं 40 साल के आदित्य शर्मा और उनकी पत्नी गायत्री शर्मा.

इन दोनों पति पत्नी ने अपने शरीर में ऐसा बदलाव किया हैं कि लोग इन्हें मूड मूड के देखते हैं. आदित्य जो कि पहले 72 किलो के हुआ करते थे अब सिर्फ 52 किलो के हैं. वहीँ उनकी पत्नी जो पहले 62 किलो की हुआ करती थी अब सिर्फ 51 किलो की हैं. तो आखिर आदित्य और गायत्री ने ऐसा क्या किया जो ये आज इतने फिट हो गए? आइए जानते हैं.