हर किसी को प्रोटीन की जरूरत बहुत ही ज्यादा होती है। प्रोटीन की कमी से बॉडी काम भी करना बंद कर देती है। प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए यूं तो लोग न जाने क्या क्या खाने लगते हैं। पर इसका सबसे अच्छा और सहज स्त्रोत दाल है। जी हां, दाल को तो प्रोटीन का राजा कहा जाता है, जिसकी वजह से जिसको भी प्रोटीन की कमी होती है, उसे दाल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी दाल है, जिसके सेवन से आप बड़ी सी बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
जिस दाल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो मूंग की दाल है। जी हां, मूंग की दाल बाकी दालों से बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इसका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता है। बता दें कि इसमें ढेर सारे विटामिन्स, प्रोटीन, मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये सारे तत्व आपकी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी होता है, जोकि आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है। तो चलिए जानते हैं कि मूंग की दाल किन किन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है, जिसकी वजह से आपकी बिमारी खत्म हो जाएगी।
1.कैंसर
कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी से खुद को बचाने के लिए आपको मूंग की दाल का ही सेवन करना चाहिए। आपको हफ्ते में तीन चार बार तो मूंग का सेवन करना ही चाहिए। बता दें कि मूंग की दाल में एमिनो एसिड्स जैसे पॉलीफेनॉल्स और ऑलिगोसेकेराइड्स तत्व पाए जाते हैं, जोकि कैंसर से आपको बचाने में मदद करता है। ऐसे में आज से ही आपको मूंग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
