Thursday, 21 January 2021

ब्रेस्ट बढ़ाने की सर्जरी के दौरान चली गई जान, वजह ऐसी कि डॉक्टर भी हैरान

 


ये हैरान कर देने वाला मामला इंग्लैंड के नॉर्विक से सामने आया है यहाँ रहने वाली एक 36 साल की महिला की मौत जुलाई 2018 में हो गई थी. लेकिन मामले की जांच अभी भी जारी है. सर्जरी के तीन हफ्ते के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी.

अब जानिए क्या है पूरा मामला

बता दे इंग्लैंड के नॉर्विक में रहने वाली महिला की ब्रेस्ट एन्लार्जमेंट सर्जरी और टमी टक की वजह से मौत हो गयी. वही अब इस महिला के बारे में पता चला है कि सर्जरी कर रहे डॉक्टर को फैमिली हिस्ट्री के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी. महिला के परिवार के सदस्यों को भी पहले से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या थी. फैमिली हिस्ट्री की जानकारी होने पर महिला की जान बच सकती थी.

जानकारी के लिए बता दे मृतक महिला के तीन बच्चे है और वो लुइस हार्वे लंदन के ट्रांसफॉर्म कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में ऑपरेशन के लिए गई थी. कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन मनीष सिन्हा ने उनका ऑपरेशन किया था.53 साल की लुइस की मां लिंडा हार्वे ने बताया कि वह टमी टक (पेट की चर्बी घटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी) और ब्रेस्ट एन्लार्जमेंट सर्जरी एक साथ कराने गई थी. उन्हें बताया गया था कि दोनों साथ कराने पर सस्ता पड़ेगा.