Thursday, 21 January 2021

इस जड़ीबूटी की मदद से पाइये लम्बे और मजबूत घने बाल

 


बढ़ते पॉल्यूशन, बढ़ती टेंशन, और भोजन में ज़रूरी मिनरल्स की कमी के कारण आज कल असमय ही बाल सफ़ेद हो रहे हैं। असमय हुए सफ़ेद बालो को काला करने के लिए ये नुस्खे रामबाण सिद्ध हो सकते हैं।

1. आंवले के छोटे छोटे टुकड़े कर इन्हे छाया में सुखाइये। अब इन्हे नारियल के तेल में तब तक उबालिये, जब तक के आंवले काले और कठोर ना हो जाए। यह तेल बालो की सफेदी को रोकने के लिए बहुत उपयोगी हैं।

2. एक बड़ा चम्मच आंवले का रस, एक चम्मच बादाम का तेल या कुछ बूंदे निम्बू का रस मिलाकर हर रात बालो में अच्छी तरह मालिश करे। यह बालो की सफेदी रोकने का अच्छा उपचार हैं।Image result for लम्बे और मजबूत घने बाल

3. 100 ग्राम सूखे आंवले को लोहे के बर्तन में चार दिन तक भिगोये। फिर इसे पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाये। ब्रश से भली भाँती बालो में लगाए। दो घंटे बाद सिर को धो लीजिये। कुछ दिनों में बाल काले होने शुरू हो जायेंगे।

4. असमय हुए सफ़ेद बालो के उपचार के लिए लोहे के बर्तन में रात भर आंवला चूर्ण भिगोये रखे। सुबह उसमे बकरी का दूध और निम्बू का रस मिलकर नियमित बालो पर लगाये।

5. आंवले को चुकंदर के रस में पीस कर सिर में लगाने से बाल झड़ने बंद होकर गहरे व् काले होने लगते हैं। दो माह तक ये प्रयोग करे।Image result for लम्बे और मजबूत घने बाल

6. एक किलो आंवले का रस, एक किलो देशी घी, 250 ग्राम मुलहठी – इन तीनो को हलकी आंच पर पकाये। जब पानी सूख जाए और तेल बच जाए तो उसे छानकर बोतल में भर ले। अब इसे खिजाब की तरह लगाये, कुछ ही दिनों में सारे बाल काले हो जायेंगे।
इन प्रयोगो में कोई भी प्रयोग करे। इसके साथ में आप खाने के लिए ये दवा बनाये।

100 ग्राम त्रिफला चूर्ण कपड़छान कर लीजिये, अब इस त्रिफला में इतना गुड मिला लीजिये के इसकी गोलियां बन जाए। इसकी बड़ी बड़ी गोलिया बना लीजिये। रोज़ सुबह बासी मुंह एक गोली चबाकर खा ले।
नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां रिसर्च पर आधारित हैं । इन्‍हें लेकर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूरी तरह सत्‍य और सटीक हैं, इन्‍हें आजमाने और अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।