Wednesday, 20 January 2021

लीवर में सूजन हो या इंफेक्शन ये पौधा देगा इन बड़ी समस्याओं से छुटकारा, जानिए और भी कई फायदे

 


आमतौर जो लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं, वह ज्यादातर अपने खाने में हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। सब्जियों से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पौषण मिलता है, जिससे हमारे शरीर किसी भी तरह की कमी को बिना किसी दवाई का आदि बने दूर किया जा सकता है। कैतों में हर वो सब्जी उगाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए लाभकीरी होती है। आज हम उन्हीं सब्जियों में से एक गुणकारी पौधे के बारे बताएंगे, जिसकी सब्जी हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आपको बता दें कि, इस पौधे का नाम बथुआ है। इसकी सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उससे कई ज्यादा इसके सेवन से हमारे शरीर को लाभ पहुंचते हैं। इसमें मौजूद पौषक तत्व हमारे शरीर का खून साफ करने में मदद करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। जिसके कारण हमारा शरीर कई बीमारियों को अपने करीब भी भटकने नहीं देता। आइये विस्तार से जानते हैं बथुआ की सब्जी खाने के कुछ ऐसे फायदे, जिनके बारे में हर इंसान का जानना बेहद ज़रूरी है।

बथुआ सब्जी खाने के खास फायदे

health news
-मुंह की समस्या

बथुए की पत्तियां चबने से मुंह की बदबू,पायरिया और दांतों की समस्या में बहुत ही जल्द आराम मिलता है।

-पेट की समस्या

बथुए की सब्जी खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी गंभीर समस्या भी जड़ से ठीक हो जाती है। इसे लगातार 2 दिन खाने के बाद लीवर से संबंधित किसी भी समस्या में आराम मिल जाता है।