हर कोई अपनी बॉडी को फिट बनाने की चाह रखता है. सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज करनी भी बहुत जरूरी है. अपनी भाग दौड भरी जिंदगी से कुछ देर निकाल कर जिम भी जाया करते हैं. इससे सेहत तो अच्छी होती ही है साथ ही बॉडी भी फिट रहेगी. फिट रहने के लिए जिम में एक्सरसाइज करने के भी नियम कुछ होते हैं. अगर जिम में इन नियमों की अनेदेखी की जाए और कुछ गलतियां की जाए तो मोटापा भी बढ़ सकता है.
ऐसे में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिन्हें जिम में करके मोटापा बढ़ता है…
खाने के बीच गैप
अक्सर हम नाश्ते और खाने के बीच में काफी लंबा गैप कर देते हैं. ऐसे में लंबे अंतराल के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. इससे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होने की संभावना बढ़ जाती है. लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद ढेर सारा खाना खाने से एसिडिटी, आलस्य आदि की शिकायत भी हो सकती है. यह भी एक तरह से मोटापे को बढ़ाता है. आपको जानकार हैरानी होगी की कम खाने से और लम्बे समय तक भूखे रहने से वजन बढ़ जाता है. दरअसल, लम्बे समय तक न खाने से मेटाबोलिज्म की छमता कम हो जाती है जो शरीर में मौजूद कैलोरी को नष्ट नहीं कर पता है और जिसके कारण मोटापा बढ़ता है.
