निम्बू मात्र एक फल नहीं बल्कि स्वास्थ्य का एक बड़ा खजाना है |नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार आदि तैयार किए जाते हैं। विटामिन्स से भरपूर नीबू स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है।
नीबू छोटा और बड़ा दो प्रकार का होता है इसका स्वाद खट्टा होता है. लेकिन इसमें इतने अधिक औषधीय गुण हैं कि लोग सभी ऋतुओं में इसका प्रयोग करते हैं. यह प्यास तथा गरमी को शान्त करता है. पेट के कीड़ों को नष्ट करता है और यकृत की खराबी दूर करता है. घरेलू नुस्खों तथा आयुर्वेद की दवाओं में नीबू का प्राय: प्रयोग किया जाता हैl
आये जानते है निम्बू के कुछ उपयोगी फायदे
1.नींबू के रस को नारियल के तेल में अच्छी तरह मिलाकर मालिश करने से खाज-खुजली की समस्या दूर होती है।
2.नींबू के 20 ग्राम रस में शक्कर मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से रक्त-पित्त की खराबी ठीक होती है।
3.250 ग्राम पानी में 10 ग्राम नींबू का रस और शक्कर मिलाकर पीने से पित्त की वजह से पैदा होने वाली जलन ठीक हो जाती है।
4.गर्मियों में नींबू के रस को पानी में मिलाकर, चीनी डालकर शिकंजी बनाकर पीने से पेट की गर्मी ठीक होती है और प्यास भी शांत होती है।
