
सवाल: क्या पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला से सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है? इस बारे में आपका क्या सोचना है? इस संबंध में मेरी जिज्ञासा का समाधान कीजिए।
जवाब: अगर कोई शख्स एक से अधिक औरतों से संभोग की सोचता है तो वह 3 ‘R’ को ध्यान में रखेः एक तो Right हक, दूसरा जिम्मेदारी और तीसरा Respect (सम्मान)। माना कि सेक्स आपका राइट है लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी भी रहती है। जैसे कि बिना कंडोम किया तो मैं एड्स का मरीज हो सकता हूं।
कुछ बातें ध्यान में रखकर ही आपको ये सब चीजें करना चाहिए दूसरा, अगर शादीशुदा औरत से किया तो समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा और बदनामी हो जाएगी। तीसरा यह कि जो कुछ आप कर रहे हो, उससे अगर उससे बच्चा हो गया तो फिर क्या? इन सब बातें ध्यान में रखकर ही आपको ये सब चीजें करना चाहिए। आप जो भी कुछ कर रहे हैं, उसमें दोनों पक्षों का मान और आदर होना चाहिए। अगर आप इन तीनों चीजों को ध्यान में रखकर करेंगे तो आप गलत नहीं माने जाएंगे।