Wednesday, 20 January 2021

जगह-जगह लगी इस मशीन से रहें बचके, ये बनाती है आपको बीमार !

 


तकनीक ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है| आज हमारे पास ऐशो-आराम के हर साधन उपलब्ध हैं| जैसे-जैसे विज्ञान के कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे हमारे स्वास्थ्य का बुरा हाल हो रहा है| विज्ञान द्वारा दी गई सुविधाओं के साथ ही मानव मशीनों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन हम इन मशीनों से होने वाले नुकसान से बेख़बर हैं|

आजकल बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल हो चाहे सिनेमाघर, हर जगह शौचालयों में हाथ सुखाने के लिए एक मशीन लगी रहती है। इसे हैंड ड्रायर कहते हैं। सिर्फ एक बटन दबाते ही मशीन गर्म हवा से तुरंत आपके हाथ सुखा देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशीन से कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों में लगे इस हैंड ड्रायर ने कई लोगों को बीमार कर दिया है। सभी लोग इस बात से अनजान हैं| शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह पाया है कि हाथों को सुखाने के लिए काम में ली जाने वाली यह मशीन दरअसल कई तरह के घातक जीवाणुओं के परिवहन का काम कर रही है। हालांकि पेपर बचाने के लिए सार्वजनिक शौचालयों में हैंड ड्रायर का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन यह मशीन हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो रही है।