Wednesday, 20 January 2021

गर्भवती होने के लिए कब बनाए शारीरिक संबंध, जानिए


साइंस की बात करें तो जब महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही होती हैं तो उसके दिमाग में इस बात की चिंता सबसे ज्यादा होती हैं की गर्भवती होने के लिए उसे कब संबंध बनाना चाहिए ताकि उसे माँ बनने में कोई परेशानी ना हो और उसके गर्भाशय में एक स्वस्थ और सेहतमंद भूर्ण का निर्माण हो सके। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस समय के बारे में जिस समय में संबंध बनाने से महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती होने के लिए कब बनाए संबंध।

1 .इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में चल रहा फर्टिविजन कार्यशाला में डॉक्टरों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए इस बात की जानकारी दी की गर्भवती होने के लिए कौन सा समय सबसे बेहतर होता हैं। डॉक्टरों ने इस बात का खुलासा किया की गर्भवती होने के लिए कब संबंध बनाना चाहिए। डॉक्टरों ने बताया की गर्भवती होने के लिए आवुलेशन चक्र के समय महिलाओं को संबंध बनाना चाहिए। इस समय महिलाओं को गर्भवती होने में कोई परेशानी नहीं होती हैं।

2 .इस विषय पर अपनी राय देते हुए डॉक्टर सुनीता चंद्रा का कहना हैं की पीरियड्स खत्म होने के 14 से 18 दिन बाद महिलाओं के शरीर में ओवुलेशन चक्र प्रारम्भ होता हैं। इस समय अंडे की गुणवत्ता महिलाओं के शरीर में सबसे बेहतर होती हैं। इस समय संबंध बनाने से महिलाओं को गर्भवती होने के चांस बढ़ जाते हैं। हर 100 में से 95 महिलाएं ओवुलेशन चक्र के दौरान संबंध बनाने से गर्भवती हो जाती हैं। इसके बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए।

3 .इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी की वार्षिक कार्यशाला में डॉक्टरों ने महिलाओं से जुड़े समस्या पर महिलाओं को जागरूक करने पर विशेष ज़ोर दिया। डॉक्टरों ने बताया की एक महिला को गर्भवती होने के लिए सिर्फ संबंध बनाना ही काफी नहीं होती हैं। इसके लिए उनकी मानसिक स्थिति और फिटनेस भी बहुत मायने रखता हैं। महिलाओं को इसपर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि उन्हें माँ बनने में कोई परेशानी ना हो।

4 .डॉक्टरों ने बताया की गर्भवती होने के लिए महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, फाइबर और विटामिन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं के शरीर में अंडे की गुणवत्ता अच्छी रहती हैं तथा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण भी सही तरीकों से होता हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भवती होने में कोई परेशानी नहीं होती हैं और उनकी सेहत भी अच्छी रहती हैं।