अक्सर हम अपने घरों में या आसपास बच्चों को मिट्टी, चॉक यहां तक कि दीवार में लगे पेंट की खुरचन खाते हुए देखते हैं, जिसके लिए आप उन्हें मना भी करते हैं, लेकिन बच्चे हैं कि इस आदत को छोड़ ही नहीं पाते। क्या आपको पता है कि आखिर बच्चे क्यों चॉक या मिट्टी खाते हैं? इसके पीछे का कारण जान आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल बच्चों में कुछ विशेष प्रकार के पौष्टिक तत्वों, जैसे आयरन, जिंक आदि की कमी के कारण ही मिट्टी जैसी अजीबो-गरीब चीजें खाने की इच्छा पैदा होती है। छोटे बच्चों में मिट्टी खाना खून की कमी की पहचान है, इसका कारण छोटे बच्चों के आहार में सिर्फ दूध का होना भी हो सकता है। हर चीज में दूध का मिश्रण होना भी खून की कमी पैदा करता है। बच्चों के आहार में अनाज, दाल सब्जियों की कमी होने से भी यह दिक्कत आती है।
मिट्टी खाने का अहम कारण बच्चों में पीका ईटिंग नामक एक विकार होता है। इसे यह नाम एक पक्षी के नाम से मिला है जो कुछ भी खाने के लिए मशहूर है। कुपोषण को बच्चों में पीका एक वजह माना जा सकता है।
