Thursday, 21 January 2021

फ्रिज में रखा सिक्का करे कमाल, दिलाए हर समस्या से निजात, ऐसे करना होगा ये काम



आज के महगांई के जमाने में सिक्कों की कोई वैल्यू नही रह गयी है.. बस, आटो में किराए के अलावा इन चिल्लर को कोई नही पूछता पर आज हम आपको इस सिक्के की वैल्यू बताने जा रहे हैं। असल मे ये एक सिक्का आपको और आपके पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकता है। यह बात आपको सुनने में अजीब लग सकती है कि एक सिक्का बीमारियों से बचाएगा पर ..ये है बिल्कुल सच। हमारी यह बात मानकर न सिर्फ आप खुद को बल्कि अपनी पूरी फैमिली को बीमारियों से बचाकर उनकी अच्छी सेहत बनाए रख सकते हैं।

हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है पर आजकल के प्रदुषित वातावरण में जाने अनजानें हम गम्भीर रोगों का शिकार बन ही जाते हैं। कई बार हमारी ही लापरवाही हम पर घातक साबित होती है। इसमें फ्रिज भी आपके घर में बीमारी का सबसे बडा कारण होता है..दरअसल होता ये है कि हम फ्रीज में रखी चीज को ताजा मानते हैं जबकि कई बार वो खराब हो चुकी होती है और हम उसका सेवन कर बीमार पड़ जाते हैं।

ऐसा अक्सर इसलिए भी होता है कि हम घर से बाहर जाते वक्त फ्रिज में खाने की चीजें छोड़ जाते हैं और हमारी अनुपस्थिति में अगर लाईट चली जाती है तो उतनी देर वो चीज खराब हो सकती है पर हमे ये पता नही चलता क्योंकि लाइट आने के बाद यह खाना दोबारा ठंडा होकर देखने में फ्रेश लगने लगती है और इसे ताजा समझकर उपयोग कर लेते हैं.. जिसका नतीजा उल्टी और फूड प्वॉइजनिंग से लेकर पेट की कई बीमारियां के रूप में सामने आता है। ऐसे में आपकी गैर मौजूदगी में इस परेशानी से आपको 1 सिक्का बचा सकता है।