बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जो जितनी रफ्तार से शोहरत की ऊंचाइयों पर ले जाता है उतना ही रफ्तार से नीचे गिरा भी देता है। अभिनेता-अभिनेत्री की लाइफ कब कौन सा मोड़ ले ले यह कोई नहीं जानता। आज जो सुपरस्टार नंबर वन पर हैं कल वह शायद 10 की गिनती में भी ना आए बॉलीवुड में हर अभिनेता वो शोहरत हासिल नहीं कर पाता जो वह पाना चाहता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री कब किसको किस ओर ले जाए ये पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है।
इसी बात को लेकर आज हम आपको वो उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने समय की हिट हीरोइनों में से एक थी। इस हीरोइन ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है आज इस अभिनेत्री का हाल देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं कौन हैं वो अभिनेत्री |
यहां हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि जूही चावला हैं। जूही बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इन दिनों जूही चावला बॉलीवुड से काफी दूर हैं।। बॉलीवुड में जूही ने कई हिट फिल्में दी है और हर सुपरस्टार के साथ काम किया है। आज भी जूही की खूबसूरती पर लाखों दिल फिदा है |
