प्रिये मित्रों मस्सा शब्द से शायद ही आप अनजान हों।मस्से शरीर पर कहीं भी हों खूबसूरती को कम कर देते हैं, विशेषकर चेहरे पर होने वाले मस्से। मस्सा (wart) शरीर पर कहीं कहीं काले रंग का उभरा हुआ मांस का छोटा दाना जो चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एक प्रकार का चर्मरोग माना जाता है। यह प्रायः सरसों अथवा मूँग के आकार से लेकर बेर तक के आकार का होता है। यह प्रायः हाथों और पैर पर होता है किन्तु शरीर के अन्य अंगों पर भी हो सकता है।त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे खुरदरे कठोर गोल पिण्ड बन जाते हैं जिसे मस्सा कहते हैं।मस्से विषाणु संक्रमण से पैदा होते हैं। प्रायः ‘मानव पेपिल्लोमैविरस’ नामक विषाणु की कोई प्रजाति इसका कारण होती है।
लगभग दस प्रकार के मस्से होते हैं। मस्से संक्रमण (छुआछूत) से हो सकते हैं और शरीर में वहाँ प्रवेश करते हैं जहाँ त्वचा कटी-फटी हो। प्रायः ये कुछ माह में स्वयं समाप्त हो जाते हैं किन्तु कभी-कभी वर्षों तक बने रह सकते हैं या पुनः हो सकते हैं।शरीर पर अनचाहे मस्सों के उग जाने से मन से बार बार यही आवाज आती है कि इन मस्सों से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। ये मस्से आपकी सुदरता में धब्बा बन कर आपको परेशान कर रहे हैं तो इन आसान उपायों की सहायता से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
चेहरे पर एक से ज्यादा वार्ट्स यानी मस्सा दिखाई देने पर खूबसूरती कम लगने लगती है। वैसे तो वार्ट्स शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते है लेकिन चेहरे पर होने वाले वार्ट्स भद्दे लगने लगते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते। अगर आप भी वार्ट्स से परेशान है तो इन घरेलू तरीकों से आप इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है।
मस्से का घेरलू उपचार :
विटामिन E : रोजाना दिन में दो बार विटामिन E ऑयल में अदरक मिलाकर मस्से पर लगाएं। इससे 1-2 हफ्तों में ही आपके अनचाहें मस्से गायब हो जाएंगे। आप विटामिन E ऑयल स्टोर से ख़रीद सकते है।
सूखे अंजीर का रस : दिन में 4 बार रोजाना इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बार ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसमें मौजूद क्षारीय एसिड से आपके मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।
सूखी मेथी : रात को मेथी के दानों को पानी में भिगो कर रखें। सुबह नाश्ते से पहले इस पानी का सेवन करें। इससे आपके मस्से भी दूर हो जाएगे और आप हेल्दी भी रहेंगे।