Wednesday, 20 January 2021

शरीर अगर दे ऐसे संकेत तो ना करें नजरअंदाज, फौरन हो जाएं सावधान

 


शरीर के प्रत्‍येक अंगों के प्रति गंभीर होना जरूरी है, क्‍योंकि जब तक हमारी बॉडी के सभी पार्ट फिट नहीं होंगे तब तक आप खुद को स्‍वस्‍थ नहीं रख सकते। अगर आपको शरीर से जुड़े कोई संदिग्‍ध लक्षण दिखे तो उसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्‍योंकि यही आपको आगे चलकर गंभीर बीमारी दे सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शुगर का लगातर घटना और बढना कईं बार इंसान के लिए जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है। क्यूंकि शुगर के कंट्रोल में ना रहने से मनुष्य के कईं ऑर्गन काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में इस बिमारी का इलाज समय पर मिलना बेहद आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शुगर बढने के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्किन में झुर्रियां पड़ना

अगर आपकी उम्र अभी कम है लेकिन फिर भी आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ रही हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। दरअसल चेहरे पर झुर्रियों का बढ़ना शुगर लेवल हाई होने का संकेत है। ऐसी अवस्था में मनुष्य के चेहरे पर दाग धब्बे कील मुंहासे आज दिखाई देने लगते हैं।

एनर्जी की कमी

शुगर की बीमारी इंसान की पूरी एनर्जी को सोख लेती है। ऐसे में जब शुगर लेवल हाई हो जाता है तो हमें अक्सर थकान महसूस होने लगती है और हम थोड़ी दूर चलने या काम करने से ही थक जाते हैं।