Wednesday, 20 January 2021

गर्म पानी में एक चुटकी हिंग मिलाकर गटक जाएं, होगा ऐसा फायदा कि न यकीन आएगा

 


सभी जानते हैं गर्म पानी पीना हमारी हेल्थ के लिए काफी लाभकारी रहता हैं. इससे ना सिर्फ आपका वजन कम होता हैं बल्कि कब्ज की समस्यां से भी छुटकारा मिलता हैं. यदि आप सुबह सुबह गर्म पानी पी लेते हैं तो सारा आलस भाग जाता हैं और शरीर में चुस्ती आ जाती हैं. कई लोग गर्म पानी में निम्बू या शहद मिलाकर भी पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी में हिंग मिलाकर पीने से भी कई सारे फायदें होते हैं.

जी हाँ हम उसी हिंग की बात कर रहे हैं जो आपके किचन के मसाले के डब्बे में रखी रहती हैं. आमतौर पर आप लोग इसका इस्तेमाल दाल सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन ये आपको सेहत से सम्बंधित कई सरे फायदे देने में भी सक्षम होती हैं. पुराने समय में तो जब महिला को पीरियड्स में दर्द होता था तो उस दर्द को कम करने के लिए हिंग वाला पानी पिलाया जाता था. ये हिंग दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी इस्तेमाल होती थी.

हालाँकि आज के समय में लोग हिंग के महत्त्व को भूलते जा रहे हैं. बताते चले कि हिंग सर्दी खांसी दूर करने के साथ साथ अस्थमा के रोगियों के लिए भी लाभकारी होती हैं. इसी तरह के और भी कई फायदों के बारे में आज हम विस्तार से बताने जा रहे हैं. इन फायदों का लुफ्त उठाने के लिए आपको गर्म पानी में आधी चुटकी हिंग डाल कर पीना होगा.

हिंग वाला पानी पीने के लाभ

1. यदि आपकी किडनी या ब्लेडर स्टोन (पथरी) की बिमारी हैं तो हिंग वाला पानी आपके लिए बड़ी काम की चीज हैं. इसे रोजाना पीने से आपकी पेशाब अधिक आती हैं और आपकी किडनी व ब्लेडर की पूरी तरह सफाई हो जाती हैं. इतना ही नहीं ये हिंग वाला पानी पेशाब में होने वाले इन्फेक्शन को भी रोकती हैं.