Thursday, 28 January 2021

यूरिन इन्फेक्शन है खतरनाक, महिलाएं तो जरूर रखें ये खास ख्याल

 


यूरिन इन्फेक्शन को UTI यानी (Urinary Tract Infection) भी कहते हैं. 50 प्रतिशत महिलाएं इस इंफेक्शन से ग्रसित होती हैं. इस इंफेक्शन से पेशाब संबंधित कोई भी अंग जैसे गुर्दे (यानी किडनी), मूत्राशय, मूत्रनली कुछ भी प्रभावित हो सकता है. जब इंफेक्शन वाले कीटाणु पेशाब संबंधित अंगों को प्रभावित करते हैं तो पेशाब में परेशानी, दर्द, जलन, बार-बार पेशाब का आना, पेशाब में दुर्गंध आना, पेशाब का रंग बदलना, कमर दर्द, बुखार, जी मचलना, थकान या कमजोरी महसूस होना, किडनी इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती है.

विशेषत: महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, ताकि थोड़ी सावधानी रखकर इस परेशानी से बचा जा सके. यह पेशाब से संबंधित अंगों में होनेवाला इंफेक्शन है. इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत इसका उपचार शुरू कर दें, ताकि यह इंफेक्शन किडनी तक ना पहुंचे, वरना समस्या गंभीर हो सकती है. एक बार ठीक होने के बाद भी दोबारा होने की संभावना होती है. इसलिए बीच में दवा नहीं छोड़ना चाहिए. यदि यूरिन इंफेक्शन की संभावना लगे तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. ताकि सही समय पर जांच और उपचार किया जा सके.