किसी भी फिल्म के किसी सीन को हिट बनाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है. मगर कुछ बातें अपने आप फैल जाती हैं जबकि वो चीजें हुईं मजबूरी में थीं. कुछ ऐसा ही हुआ था साल 1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के साथ हुआ. इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 22 साल हो गए हैं लेकिन इससे जुड़ा एक रहस्य शायद ही लोगों को आज तक पता चला हो. इस फिल्म में जब काजोल की एंट्री होती है तो उस गाने के अंत में वे एक बहुत ही छोटी स्कर्ट पहनी हैं जो अपने आप में बहुत ज्यादा आपत्तिजनक लगा था लेकिन फिल्म की लोकप्रियता के आगे वो बात छोटी सी लगी. DDLJ में काजोल की इस छोटी स्कर्ट के पीछे का रहस्य बहुत ही हैरान करने वाला है आप सुनेंगे तो शायद आपकी हंसी छूट जाए.

लोग आज भी डीडीएलजे के दीवाने हैं लेकिन इस फिल्म के बारे में बहुत सी बातों से लोग अंजान हैं. फिल्म में काजोल के उस छोटी सी स्कर्ट के पीछे की कहानी आपको बहुत ही दिलचस्प लगेगी. काजोल की एंट्री में एक गाना होता है ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’, उस गाने में जो उन्होंने छोटी सी सफेद रंग की स्कर्ट पहनी है उसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था जिसे फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने बहुत ही सोच-समझकर डिजाइऩ करवाया था. आदित्य ने उस स्कर्ट को छोटी करने को कहा था मनीष ने उसे छोटा तो कर दिया था लेकिन कटते-कटते वो इतनी छोटी हो गई कि थोड़ी बुरी लगने लगी.
