Wednesday, 11 May 2022

जानिए 2 बच्चों के बीच कितना होना चाहिए उम्र का अंतराल? जल्दी मां बनने के होते हैं ये नुकसान

 


किसी भी विवाहित जोड़े के लिए माता-पिता बनना उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। कुछ कपल एक ही बच्चे के साथ पूरी जिंदगी बिताते हैं तो कुछ कपल दो बच्चे की चाहत रखते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि, पहले बच्चे के जन्म के बाद दूसरे बच्चे के लिए कितना अंतराल रखना सही होगा जिससे परिवार का पालन पोषण सही हो सके, वहीं माता-पिता और बच्चे को भी किसी तरह की परेशानी न आए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि, 2 बच्चों के जन्म के बीच का अंतराल कितना होना चाहिए?

एक स्टडी के अनुसार, यदि आप पहले बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के बारे में सोच रहे हैं तो कम से कम आपको डेढ़ साल से 2 साल का अंतराल तो रखना ही चाहिए। यदि आप इससे पहले ही दूसरे बच्चे के बारे में सोचने लगते हैं तो इससे आपके नवजात बच्चे का वजन कम हो सकता है साथ ही वह समय से पहले भी पैदा हो सकता है। इसके अलावा पहले बच्चे पर भी इसका असर होता है।