दोस्तों क्या आप किसी ऐसे बॉलीवुड अभिनेता के बारे में जानते हैं जो फिल्मों में आने से पहले वेटर की नौकरी करता था। इस अभिनेता के बारे में आप लोग जानते होंगे। लेकिन आप को इस बारे में नहीं पता होगा कि यह फिल्मों में आने से पहले वेटर की नौकरी करता था। आइए जानते हैं उसके बारे में
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की। अक्षय कुमार आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत ही जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। अक्षय कुमार ने अब तक कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
आपको शायद इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होगी कि फिल्मों में आने से पहले वह एक होटल में वेटर की नौकरी करते थे। अक्षय कुमार को अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आज उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। वह आलीशान जिंदगी जीते हैं।
कुछ ही समय पहले अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। इन दिनों अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आया। इससे पता चलता है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म गुड न्यूज सुपरहिट साबित होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।