Thursday, 21 January 2021

दूध के साथ इन 2 चीजों का सेवन खतरनाक, किया तो जानलेवा बीमारिॉों को दावत दे देंगे आप

 


हम लोग दूध पीने पर काफी जोर देते हैं क्‍योंक‍ि दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और तो और आपको ये भी बता दें की शरीर में कई तरह के पोषक तत्‍वों की पूर्ति भी करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा दूध का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। बच्चे हों या बूढे़ सभी को रोजाना दूध जरूर पीना चाहिए।  दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है इसलिए हम इसका सेवन करते हैं। दूध में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स की वजह से अक्सर लोग किसी भी समय इसे पी लेते हैं।

लेकिन क्‍या आपको पता है कि दूध पीने के तुरंत बाद इन चीजों के सेवन करने वो फायदा नहीं बल्कि शरीर को नुकसान पहुचाता है। जी हां आज हम आपको ऐसे ही दो चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दूध पीने के बाद तुरंत नहीं खाना चाहिए। ये हम नहीं बल्कि आयुर्वेद के नियमों के अनुसार दूध के साथ कुछ आहारों का सेवन ठीक नहीं माना जाता है।  इन आहारों का साथ में सेवन करने से शरीर को नुकसान पंहुच सकता है।