Thursday, 21 January 2021

ये विदेशी फल है कमाल, खाते ही मोटापा छूमंतर, जानिए क्या है इसका नाम

 


मोटापे से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की चीजें ट्रॉय करते हैं जैसे व्यायाम और डाईट लेकिन फिर भी कुछ लोगो को मनपसंद रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं. यदि आप भी अपने मोटापे से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबर हैं. आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाने के बाद आपका मोटापा आसानी से कम हो जाएगा. इस ख़ास फल का नाम ‘कामू कामू’ (Camu-Camu) हैं. ये दक्षिणी अमेरिका के ऐमजॉन क्षेत्र में पाया जाता हैं.

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस ‘कामू कामू’ नाम के फल में ऐसी क्या खासियत हैं कि ये आपका मोटापा कम कर देता हैं. दरअसल हाल ही में कुछ शौध्कर्ताओं ने ‘कामू कामू’ फल पर एक स्टडी की हैं. इस स्टडी में उन्होंने दावा किया हैं कि इस फल की सहायता से इंसान का मोटापा काफी हद तक कम किया जा सकता हैं. शौधकर्ताओं की माने तो ‘कामू कामू’ फल में किवी की तुलना में 20 से 30 गुना ज्यादा विटामिन सी होता हैं. साथ ही इसमें ब्लैकबेरी के मुकाबले 5 गुना अधिक पॉलीफिनॉल्स होता हैं.