गरीबी एक ऐसी चीज है, जिसे भगवान किसी दुश्मन को भी न दे। पेट भरने के लिए इंसान सबकुछ तैयार हो जाता है, जिसकी वजह से वो न चाहते हुए भी बहुत काम करता है। ऐसा ही कुछ इन कलाकारों के साथ भी हुआ। ये अपना पेट भऱने के लिए कुछ भी किये थे। इतना ही नहीं, कुछ कलाकारों को तो अपने एक वक्त के खाने के लिए भी सड़को पर गुजाराना पड़ा था, तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन से कलाकार शामिल है? बता दें कि इन कलाकारों ने अपनी लाइफ में सबकुछ झेलना पड़ा था।
1.जॉनी लीवर
मशहूर कॉमेडियन अभिनेता जॉनी लीवर ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है। आज भले ही इनका बहुत नाम फेम है और इनके पास करोड़ो की संपत्ति है, लेकिन ये हमेशा से ऐसे नहीं थे। इन्होंने अपनी लाइफ में इतनी गरीबी देखी है कि उसकी वजह से ये सिर्फ सातवीं तक ही पढ़ पाएं थे। जॉनी लीवर ने अपनी जेब खर्च के लिए उन्होंने सड़कों के ऊपर पेपर भी बेचने का काम किया था, लेकिन अब जॉनी ने अपनी मेहनत से ही सबकुछ पा लिया। जॉनी ने पैसो की कमी देखी है, लेकिन अब वो पैसों में खेलते हैं, जिसकी वजह से यह कहा जा सकता है कि अपनी किस्मत बदलने का हुनर पता होना चाहिए।
2.मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती सुपरस्टार हैंं। लेकिन इन्होंने भी अपनी लाइफ में बहुत ही ज्यादा गरीबी देखी थी। जी हां, एक समय ऐसा था कि जब इनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। दरअसल, एक्टिंग की कोचिंग करने के बाद भी जब इन्हें काम नहीं मिला तो इनके पास पैसा नहीं बचा था, जिसकी वजह से इन्होंने खाने के लिए किसी अजनबी के सामने हाथ फैलाये थे, जोकि आज तक इनकी लाइफ का फरिस्ता है। अब मिथुन के पास करोड़ो की संपत्ति है
