बॉलीवुड एक ऐसी जगह हैं जहाँ आपका सिक्का तभी तक चलता हैं जब तक आप दर्शकों के दिल पर राज़ करने में सफल रहते हैं. यदि आपके अंदर कोई भी कमी हैं तो दर्शक आपको रिजेक्ट करने में देर नहीं करते हैं. यही वजह है कि आज तक बॉलीवुड में कई सितारें आए और चले गए. लेकिन आज हम सिर्फ उन्ही सितारों को ज्यादा याद रखते हैं जो दर्शकों के दिलो पर राज करने में कामयाब रहे हैं. ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा हैं कि उन फ्लॉप सितारों का क्या होता हैं जो बॉलीवुड में कदम नहीं जमा पाते हैं. आप में से कई लोगो को लगता होगा कि वे लोह बहुत ही दयनीय स्थिति में होंगे और जैसे तैसे अपनी लाइफ काट रहे होंगे. आमतौर पर पुराने जमाने में फ्लॉप सितारों के साथ तो यही हुआ करता था. लेकिन अब जमाना बदल गया हैं. अब कई फ्लॉप एक्टर ऐसे भी हैं जो अपने करियर में फ़ैल होने के बावजूद बेहद आलिशान जिन्दगी गुजर रहे हैं. आज हम उन्ही सितारों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं.
ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो अपना सिक्का जमा नहीं पाई. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी कर ली. फिलहाल ट्विंकल राइटिंग करती हैं. उन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं और साथ ही एक फेमस अंग्रेजी अखबार में एक कालम भी लिखती हैं.
