Friday, 22 January 2021

मोनिका बेदी, ममता कुलकर्णी से लेकर सलमान और गोविंदा तक, इन सब सितारों का रहा अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

 


जिस तरह बॉलीवुड फिल्मों में अंडरवर्ल्ड और खतरनाक डॉन की कहानी दिखाई जाती हैं उसी तरह कई फिल्मी सितारों की जिंदगी भी अंडरवर्ल्ड से जुड़ने के बाद विवादों में आ चुकी है। संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी उनके और कुछ मशहूर डॉन के रिश्ते को खुलकर दिखाया जा चुका है। आइए देखते हैं संजय दत्त समेत किन बॉलीवुड स्टार्स का रहा है अंडरवर्ल्ड से नाता-

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान दाऊद इब्राहिम के भाई नूरा से दोस्ती होने पर काफी विवादों में आ गए थे। दोनों की साथ में तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके में भी अंडरवर्ल्ड के लोगों के पैसे लगाए गए थे।

मोनिका बेदी

एक समय की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिलेशन में रही हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी भी कर ली थी। इसके कुछ ही सालों बाद मोनिका बेदी को विदेश में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने अबू सलेम की मदद से फर्जी पासपोर्ट और डॉक्यूमेंट बनवाए हैं और उन्हीं की मदद से वो विदेश में घूम रही हैं। इस मामले के चलते उन्हें कई दिनों तक जेल की सजा काटनी पड़ी थी। बाद में उनके व्यवहार के चलते उनकी जेल की सजा कम कर दी गई थी।