बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ की खबरें जानने के लिए फैंस हमेशा से ही उत्सुक रहते हैं। कभी शादी तो कभी रिलेशन की खबरों से सेलेब्स सुर्खियों में बने रहते हैं मगर कुछ बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां ऐसी भी हैं जिन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद खुद को जमाने की नजरों में सिंगल दिखाने की कोशिश की थी। आइए जानते हैं कौन हैं वो सितारे-
आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर एंट्री मारी थी। इस फिल्म में रीना दत्ता ने भी एक छोटा सा रोल निभाया था। पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही रीना और आमिर 18 अप्रैल 1986 में शादी कर चुके थे। दोनों ने अपनी शादी की बात कई महीनों तक परिवार से छिपाई थी लेकिन कुछ महीनों बाद दोनों के घरवालों को इसकी खबर हो गई थी। बाद में आमिर के परिवार ने उन्हें करियर की खातिर कुछ दिनों तक ये बात छिपाने को कही थी क्योंकि इससे उनकी इमेज पर असर पड़ सकता था। दोनों के दो बच्चे ईरा खान और जुनैद हैं जिनकी कस्टडी तलाक के बाद रीना को मिली है। दोनों ने साल 2002 में तलाक लिया था।
