आज हम आपको तुलसी के पत्तों का औषधीय और ज्योतिष, वास्तु के चमत्कारी उपाय बताएँगे। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो आमतौर पर हर भारतीय घर में मिल जाता है तुलसी के जहां औषधीय गुण हैं अब तक अपने तुलसी का उपयोग पूजा पाठ में करते हुए देखा होगा। लेकिन इस तुलसी में इतनी शक्तियाँ है तभी तो इसे भगवान विष्णु की पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन तुलसी के टोटके करके आप अपनी इच्छाओ को पूरा कर सकते है। तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को अति प्रिय है इसीलिए भगवान की पूजा में तुलसी का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है! इस उपाय को करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो जाएगी, बस आपको सोने से पहले अपने तकिए के नीचे पांच तुलसी के पत्ते रखकर सोना है।इससे आपके घर की सारी नेगेटिव ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में तुलसी को सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि देवी का रूप माना गया है। यही कारण है कि आंगन में तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना सदियों से भारतीय परंपरा रही है। घर में तुलसी लगाने और उसकी पूजा करने के पीछे भी कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं।
ऋषि-मुनियों ने यह अनुभव किया कि इस पौधे में कई बीमारियों को ठीक करने की क्षमता है। साथ ही, इसे लगाने से आसपास का माहौल भी साफ-सुथरा व स्वास्थ्यप्रद रहता है। इसीलिए उन्होंने हर घर में कम से कम एक पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। तुलसी के स्वास्थ्य प्रदान करने वाले गुणों के कारण इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि इसका पूजन किया जाने लगा। तुलसी सिर्फ बीमारियों पर ही नहीं, बल्कि मनुष्य के आंतरिक भावों और विचारों पर भी अच्छा प्रभाव डालती है। जो रोज़ सुबह इसकी पत्ती का सेवन करता है वो बड़े से बड़े रोगो से दूर रहता है।
तुलसी के पांच पत्ते तकिये के नीचे रखने के फायदे :
यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है या मन में बेचैनी हो रही हो, तब इस उपाय के करने से आपको बहुत फायदा होगा।
तुलसी नकारात्मक शक्ति को खत्म करती है इसलिए यदि आपके घर में छोटी-छोटी बात पर झगड़े हो रहे है तो ये उपाय करे।
तलसी में विष्णु का वास होता है इसलिए अगर आपका व्यापार धीमा पड़ गया है आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए ये काफी उपयोगी होता है।
भारतीय आयुर्वेद के सबसे प्रमुख ग्रंथ चरक संहिता में कहा गया है।
