ऐसा माना जाता है कि सफेद मांस की जगह रेड मीट का सेवन कोलेस्ट्राल के लिए ज्यादा खराब है, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये दोनों कोलेस्ट्राल के लिए समान रूप से खराब हैं। शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी है। शोध में कहा गया है कि कोलेस्ट्राल स्तर कम करने के लिए रेड मीट और सफेद मीट का सेवन नहीं करना चाहिए।
यहां प्रकाशित हुआ शोध
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि रेड मीट और सफेद मीट का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्राल का स्तर बढ़ जाता है। इसके बजाय वनस्पति से मिलने वाले प्रोटीन का सेवन ज्यादा मुफीद है।
इस तरह किया गया शोध
इस शोध के प्रमुख यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर रोनाल्ड क्रॉस ने कहा, “जब हमने इस शोध की योजना बनाई तो हमें उम्मीद थी कि सफेद मीट की जगह रेट मीट का ब्लड कोलेस्ट्राल स्तर पर विपरीत प्रभाव मिलेगा।
