गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे अहम पल होता है, प्रेंग्नेंसी के 9 महीने का समय महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बेहद महत्वपर्ण होता है, इस समय जरा सी भी लापरवाही महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए घातक हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से लेकर घर की बड़ी-बुजर्ग महिलाएं, प्रेग्नेंट लेडी को सेहतमंद रहने के लिए कई तरह के सलाह देती हैं, पर इसके बावजूद कई बार जाने अंजाने में कुछ गलतियां हो ही जाती हैं जिसका दुष्परिणाम झेलने को मिलता है। ऐसे में इस तरह की गलतियों के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है, आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान करना मां और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनो के लिए घातक हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में इन बातो का जरुर रहे ध्यान
प्रेग्नेंसी के दौरान कई चीजों की तेज गंध से आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जैसे कि ये मच्छर भगाने वाले केमिकल्स, स्प्रे और अगरबत्ती भी हो सकते हैं, वहीं पेंट की तेज गंध भी प्रेग्नेंसी के लिए खतरनाक होती है। ऐसे में अगर आपके घर के किसी हिस्से में पुताई हो रही हो, तो उस जगह से दूर ही रहें और खुद तो भूलकर भी पेंटिंग का काम ना करें। क्योंकि पेंट से निकलने वाले कुछ गैस और तत्व गर्भवती महिला की सांसों के साथ अंदर जाकर बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
