Thursday, 21 January 2021

श्रीदेवी की छोटी बेटी में गजब का बदलाव, देखिए पहले और आज की तस्वीरें



 आजकल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत चेहरे वाले नए नए स्टार किड की डेब्यू हो रही है. आपको तो पता ही होगा की बॉलीवुड के नवाब खान कहे जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है. वही दूसरी तरफ अपनी पहली ही फिल्म से दर्शको को अपना दीवाना बनाने वाली जहान्वी कपूर भी किसी मामले में बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है.

आज हम जहान्वी कपूर की छोटी बहिन और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी के बारे में बात करने जा रहे है. जहान्वी और ख़ुशी बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टार किड की जोड़ी में आती हैं. आज कल ख़ुशी कपूर के कुछ ज्यादा ही चर्चाये हो रही है. हुए भी कह सकते हैकि बड़ी बहन जहान्वी के बाद आजकल ख़ुशी दर्शको के बीच सुर्ख़ियों में बनी हुयी है. उनका सुर्ख़ियों में बनने की वजह भी बेहद ख़ास है.

जी हाँ, वो ऐसा हम इसीलिए कह रहे है, क्यूंकि कभी एक समय हुआ करता था, जब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का लुक काफी साधारण सा था. उनकी कम हाईट ,ज्यादा वजन और सांवला रंग होने की वजह से उन्हें दर्शक ज्यादा नोटिस नहीं कर पाते थे. सिर्फ इतना ही नहीं उस समय ख़ुशी की दांतों में ब्रेसेस भी हुआ करते थे. लेकिन वर्त्तमान की बात करें तो आज खुशी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं. खुसी की लुक को देख कर उनकी गिनती बड़ी एक्ट्रेस और ग्लैमरस स्टार किड्स में होती है.

ख़ुशी ने अपने आपको पूरी तरह से बदल दिया है. उन्होंने अपना ये ट्रांसफॉर्मेशन बीते 4 सालो में किया है. अक्सर वो अपने दोस्तो के साथ प्राइवेट पार्टीज और इवेंट्स में नज़र आती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुशी का सपना एक सफल मॉडल बनने का है. वो मॉडलिंग में अपनी नाम बनाने के बाद ही बॉलीवुड में डेब्यु करेंगी. वह बॉलीवुड में काम करना तो चाहती हैं, लेकिन उससे पहले वो अपने सपने के बारे में पहले सोच रही है. खुशी अपने पापा की लाडली हैं.