बॉलीवुड स्टार्स देखने में बहुत परफेक्ट लगते हैं। लेकिन आम लोगों की तरह उनमें भी अजीब आदतें होती हैं। अपनी इन आदतों से कई स्टार्स तो परेशान भी रहते हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के सितारों की कुछ वीयर्ड हैबिट्स के बारे में।
सलमान खान

सलमान खान को साबुन कलेक्ट करने का बहुत शौक है। साबुन भी ऐसे वैसे नहीं हैण्डमेड और नेचुरल वाले। कहते हैं कि सलमान के पास नेचुरल साबुन का एक बहुत बड़ा कलेक्शन मौजूद है।
करीना कपूर

करीना कपूर को अपने नाखून बहुत पसंद हैं। लेकिन वह उन्हें मुंह से काट देती हैं।बहुत लंबे समय से उन्हें यह आदत है। अक्सर वह यह करती हुई मीडिया के कैमरों में भी कैद हुई।
शाहरुख़ खान

किंग खान को विडियो गेम्स की लत है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह विडियो गेम भी खेलने लगते हैं। इतना ही नहीं मन्नत में उन्होंने एक पूरा फ्लोर विडियो गेम्स के लिए ही बनाया है।
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को एक ही हाथ में दो घड़ियाँ पहनने की आदत है। कहते हैं कि वह दो घड़ियाँ तब पहना करते हैं। जब अभिषेक या ऐश्वर्या देश से बाहर होते हैं।एक घड़ी में इंडियन टाइम दिखाई देता है। तो दूसरे में विदेशी टाइम।
सुष्मिता सेन

पेट्स पालने का शौक कई स्टार्स को है। लेकिन सुष्मिता सेन उन सब से अलग है। सुष्मिता सेन के पास पेट् के रूप में एक सांप है। pr, उन्होंने अपने घर में ही एक सांप पाला हुआ है।
सन्नी लियोन

सन्नी को अपने पैर गंदे करना बिलकुल पसंद नहीं। वह हमेशा ही उनकी सफाई पर ध्यान देती हैं। इतना ही नहीं शूटिंग के दौरान भी वह हर 15 मिनट में अपने पैर धोती रहती हैं।
