Wednesday, 20 January 2021

इस तरह बैठने के गजब के फायदे, ये बात गिनती के लोग ही जानते

 


आप लोगों ने गाँव के लोगो को अक्सर उकडू अवस्था में बैठा देखा होगा. जहाँ एक तरफ गाँव में इस तरह से बैठना आम बात माना जाता हैं तो वहीँ यदि को व्यक्ति शहर में इस तरह से चार लोगो के बीच बैठ जाए तो लोग उसे अजीब निगाहों से देखते हैं. वे उसे गवार समझने लगते हैं और कई बार उसका मजाक भी उड़ाते हैं. उकडू बैठने की वजह से कई बार साथ के लोग खुद की बेज्जती भी महसूस करते हैं. यदि उनकी जान पहचान का व्यक्ति ऐसा बैठ जाए तो उन्हें बड़ी शर्मिंदगी होती हैं और वो उसे सीधा बैठने के लिए टोक देते हैं.

लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि उकडू अवस्था में बैठने से कई हैरान कर देने वाले फायदे होते हैं. गाँव में मजदूर और किसान वर्ग अक्सर इस अवस्था में बैठता हैं जिसकी वजह से वो हम शहरी लोगो की तुलना में ज्यादा मजबूत भी होते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताएँगे कि किन किन कामो को करते समय आपको उकडू अवस्था में बैठना चाहिए. तो चलिए एक एक कर इन कामो के बारे में जानते हैं…
उकडू बैठ ये काम करेंगे तो होंगे कई फायदें : 
शौच करते समय: विज्ञान भी ये बात मानता हैं कि उकडू अवस्था में बैठ कर शौच करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं और पेट जल्दी साफ़ होता हैं. दरअसल हमारे आँतों की बनावट कुछ ऐसी होती हैं कि इस अवस्था में बैठने पर ये मल को हमारे शरीर से जल्दी बिना तकलीफ के बाहर निकाल देती हैं. ये तकनीक धीरे धीरे पश्चिमी देशों में भी पॉपुलर हो रही हैं.
इसलिए अगली बार से आपका पेट साफ़ ना हो तो वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल करने की बजाए इस देशी तरीके को अपना लेना. पेट अच्छे से साफ़ हो जाएगा. जब आप इस तकनीक में शौच करने जाए तो पहले एक से डेढ़ लीटर पानी पी ले. इसके बाद इस पोजीशन में बैठ जाए और बीच बीच में पंजे के बल आगे आकर अपने दांत पीसे. ऐसा करने से बड़ी से बड़ी कब्ज भी ठीक हो जाएगी और पेट जल्दी साफ़ होगा.