Wednesday, 20 January 2021

मोमोज के दीवाने जरूर पढ़ लें ये खबर, जानिए आपके शौक से शरीर पर क्या होता असर



 स्ट्रीट फूड का चलन लोगों के बीच दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. बच्चों से लेकर बड़े तक स्ट्रीट फूड खाना पंसद करते हैं. स्ट्रीट फूड में अगर बात करें सबसे पसंदीदा फूड की तो वो हैं मोमोज. मोमोज का स्वाद सभी को रास आता हैं. मार्केट में कई प्रकार की वैरायटी के मोमोज मिलते हैं,वेज-नॉनवेज आदि, लेकिन जिस मोमोज को आप बड़े ही चाव से खाते हैं क्या उससे होने वाले शरीरिक नुकसान के बारे में जानते हैं.

दरअसल मोमोज को बनाने में मैदे का प्रयोग किया जाता है. मैदे में एजोडीकार्बोनामाइड, बेंजोइल परॉक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, इसमें मैदे को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाए जाता है.

ये तत्व आपके शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे शरीर में इंसुलिन का स्तर खराब हो सकता है. लैब में टेस्टिंग के दौरान पाया गया कि इन तत्वों के कारण आपको डायबिटीज भी हो सकती है.

मोमोज बनाने के लिए जिस चिकन मांस का इस्तेमाल किया जाता है उसकी गुणवत्ता बहुत ही खराब होती है. ज्यादातर मोमोज के अंदर भरे चिकन में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपको बहुत बीमार बना सकते हैं.

मोमोज की चटनी बहुत ही तीखी होती है. वैसे तो तीखा खाना शरीर के लिए ठीक होता है, लेकिन अति तीखापन आपको बवासीर का पेशेंट भी बना सकता है.