Wednesday, 20 January 2021

मौत से पहले क्या सोचता है दिमाग, जानकर हो जाएंगे हैरान !

 


हर कोई इस दुनिया में जन्‍म लेता है तो उसकी मृत्‍यु होना भी तय होता है। ये तो विधी का विधान होता है एक न एक दिन हर किसी को मरना होता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि अगर जन्म से लेकर मृत्यु के बीच भी एक लंबा सा रास्ता तय करना होता है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि जन्म से पहले से ही दिमाग काम करना शुरु कर देता है लेकिन क्या आपको पता है कि जब कोई मरने वाला होता है तो उसका दिमाग कैसे काम करता है?

आप भी सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है कोई ये कैसे जान सकता है तो आपको बता दें कि व्‍यक्ति का मरने से ठीक पहले दिमाग किस तरह से काम करता है यानि क्या सोच रहा होता है। इसके बारे में शायद ही आप आज से पहले कभी जानते होंगे। तो आइए जानते हैं दिमाग से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

मरने से पहले दिमाग क्या-क्या सोचता है इस बारे में सटीक जानकारी तो किसी को नहीं हैं। वहीं वैज्ञानिकों ने भी इस मामले में कई सारी सर्वे किए हैं और इस बारे में कुछ जानकारी तो जरुर जुटाई है लेकिन अभी भी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसलिए ये एक राज ही बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने इस बारे में जो कुछ भी अध्ययन किया है उसमे तंत्रिका-विज्ञान के बारे में दिलचस्प जानकारियां मिली हैं।

वैज्ञानिकों ने कुछ मरीजों के तंत्रिका तंत्र की बारीक निगरानी की। जिसके लिए उन्‍होनें मरीजों के परिवार वालों से अनुमती ली। वैज्ञानिकों ने जब इंसान और पशु दोनों के ही दिमाग का अध्ययन किया तो पाया कि इनकी मौत के समय दोनों के ही दिमाग एक ही तरीके से काम करे हैं। इसके साथ ही एक ऐसा भी समय आता है जब दिमाग का काम-काज बंद हो जाता है लेकिन फिर से वो काम करना शुरु कर देता है।