Thursday, 21 January 2021

देसी घी के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, मोटापा घटाने के लिए तो है रामबाण

 


आजकल की  इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते जिसका खामियाजा हमे बाद में भुगतना पड़ता है. जायदातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है. जिसे कम करने के लिए की क्या तरीके नहीं अपने जिम में कई घंटे पसीना बहाते है. फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता. मगर अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं आज हम आपको बताने जा रहे कैसे आसानी से आप घर बैठे अपना वजन कम कर सकते है. वो भी बड़ी आसानी से.

घी एक बेहद ही ताकतवर चीज है और इसे खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हमारे आयुर्वेद में घी को काफी गुणकारी बताया गया है और आयुर्वेद के अनुसार घी खाने से कई तरह के रोगों को चुटिकयों में दूर किया जा सकता है। इसलिए आप घी को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें और रोज कम से कम दो चम्मच घी का सेवन किया करें।

जानें घी को खाने से जुड़े फायदे –

मोटापे को करे दूर

कई लोगों को लगता है कि घी का सेवन करने से शरीर में फैट का स्तर बढ़ जाता है और घी खाने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। लेकिन लोगों की ये धारणा एकदम गलत है। क्योंकि घी को खाने से मोटापा बढ़ने की जगह कम होता है। दरअसल घी के अंदर सीएलए पाया जाता है जो कि शरीर के मेटाबॉल्जिम को सही रखने का कार्य करता है और मेटाबॉल्जिम की मदद से मोटापा कम होने लग जाता है। इसलिए आप गाय के घी का सेवन जरूर किया करें। क्योंकि इस घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है और ये वजन को रोकने में कारगर साबित होता है।

कब्ज हो दूर

घी को पेट के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है और इसे खाने से पेट दुरुस्त रहता है। आयुर्वेद के अनुसार घी को खोने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और ऐसा होने से पेट से संबंधित बीमारी नहीं होती है। इसके अलावा कब्ज होने पर अगर घी को खाया जाए तो कब्ज की समस्या से भी राहत मिल जाती है।