Thursday, 21 January 2021

घर बैठे मिलेगा शरीर के कालेपन से छुटकारा, अपनाएं ये आसान टिप्स

 


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है वह चुस्त-दुरुस्त रहें लेकिन अफसोस कि उसे समय नहीं मिल पाता है। आज के समय मे व्यक्ति पैसा कमाने में इतना मशगुल हो चुका है कि वह अपने खाने-पीने के से लेकर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाता है। इस लापरवाही के कारण कब शरीर में कौन सी बीमारी घर कर जाती है। इसका पता भी नहीं चल पाता है और कब यह गंभीर रूप ले लेती हैं इस बात की भी जानकारी नहीं हो पाती है आज हम आपको एक ऐसी समस्या के बारे में बताने वाले हैं जिस से आधे से ज्यादा लोग परेशान रहते हैं।

बताते चले धूप में निकलने से अक्सर कई बार हमारी त्वचा काली पड़ जाती हैं और त्वचा पर कालापन चढ़ जाता है। अगर आपकी भी त्वचा अक्सर काली पड़ जाती है, तो आप नीचे बताए गए नुस्खों को अपनाएं। इन नुस्खों को अपनाने से आपकी त्वचा पर से कालापन एकदम से दूर हो जाएगा।

शरीर के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं येे बेहतरीन फेस पैक

नींबू और गुलाब जल

आप नींबू का रस निकाल लें और फिर इस रस में एक चम्मच गुलाब जल मिला दें। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें और आधे घंटे बाद इसे साफ कर दें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगा सकते है और सुबह उठकर इसे साफ कर सकते हैं। लगातार एक हफ्ते तक नींबू और गुलाब जल के इस पेस्ट को लगाने से शरीर का कालापन अपने आप ही दूर हो जाएगा।