Friday, 22 January 2021

जूही चावला ने जिसके चेहरे का उड़ाया था मजाक, वो आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार

 


भारतीय सिनेमा, जहां हर कोई आना चाहता है और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहता है मगर आपको यह बेहतर पता होगा कि बॉलीवुड बाहर से जितना चमकता है अंदर से उतना ही अंधेरा भी है। हम सभी अक्‍सर बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्री से जुड़ी आए दिन कई सारी खबरें सुनते हैं वहीं ये बात भी सत प्रतिशत सच है कि इस इंडस्‍ट्री में मेहनत कर नाम कमाना बेहद ही मुश्किल है लेकिन वहीं इसमें से कई लोग सफल भी हो जाते हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मेहनत के बावजूद सफल नहीं हो पाते। ऐसा नहीं है कि जो आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, उन्हें इस इंडस्ट्री में आते ही सुपरस्टार बना दिया गया था इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी होती है जिस वजह से वो इस मुकाम पर है। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्‍टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बॉलीवुड में अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी जूही चावला ने कई हिट फिल्मों में काम किया है इतना ही नहीं इन्‍होंने बड़े से बड़े सुपरस्टार के साथ काम भी किया हैं। असल में यहाँ जुही चावला के साथ साथ एक ऐसा वाकया हुआ था जो किसी के भी दिल को ठेस पहुंचा सकता था। एक इटरव्यू के दौरान जुही ने बताया की उन्होने बातों ही बातों मे एक ऐसे अभिनेता का मज़ाक उड़ा दिया था जो आज बॉलीवुड पर राज करता है जिसे आज हम सब बॉलीवुड के किंग के नाम से जानते है। जी हां आप बिल्कुल सही समझे, हम बात कर रहे है किंग खान यानी कि शाहरुख खान की।