Friday, 22 January 2021

मान्यता ने किया था बी-ग्रेड फिल्मों में काम, जब पता चला तो सारे घोड़े खोल दिए थे संजय दत्त

 


संजय दत्त ने अब तक बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी बेहतरीन फिल्मों में साजन, खलनायक, वास्तव, मुन्ना भाई MMBS, लगे रहो मुन्ना भाई, पीके और धमाल जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं और ये लोगों को हमेशा याद रहेंगी. फिल्म में संजू की पत्नी मान्यता का किरदार दीया मिर्जा ने निभाया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त ने B ग्रेड फिल्मों में काम किया था ? और संजू बाबा ने उन्हें इस दलदल से कैसे बाहर निकाला था ?

संजय दत्त और मानयता दत्त की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. फिर इन दोनों में दोस्ती हुई और दोनो एक दूसरे को डेट करने लगे. बाद में मान्यता ने फिल्मों में काम करने का ख्याल दिल से निकाल दिया और संजय के साथ प्यार में पड़ गईं. संजय दत्त को इस बात की खबर थी कि मान्यता साल 2005 में आई कुछ B ग्रेड मूवी जैसे ‘लवर्स लाइक अस’ में काम कर चुकी हैं, जिससे वे खुश तो नहीं थे. मगर वे मान्यता से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने इन CD को मार्केट से हटवाने के लिए अपना सारा सोर्स लगा दिया था. जि़सके बाद उन्होंने मान्यता की उस फिल्म के सारे राइट्स 20 लाख रुपए देकर खरीदे थे. यहां तक कि संजय ने मार्केट से भी उस फिल्म की सीडी और डीवीडी हटवाने में भी पूरी ताकत लगा दी थी.