Friday, 22 January 2021

अंदर से ऐसा है बिग बी का महल ‘जलसा’, सामने आईं ये INSIDE फोटोज

 


बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन जिसकी बराबरी तो कोई नहीं कर सकता है। अमिताभ बच्चन का जलवा कुछ ऐसा है कि इनका नाम व शोहरत के आगे सबकुछ फीका लगने लगता है। आए दिन ये शख्सियत किसी न किसी वजह से सूर्खियों में बने रहते हैं बीते दिन ये अपने बच्चों की शादी की तस्वीरों को लेकर चर्चा में आए थें वहीं इस समय एक बार फिर से इनकी बातें होने लगी है, पर इस बार वजह कुछ और ही है।

दरअसल आपको बता दें कि शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सिर्फ नाम से ही नहीं बल्कि अवधे में भी सबसे आगे हैं, जी हां अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू इलाके में तीन बड़े-बड़े बंगले हैं, जिनके नाम हैं प्रतीक्षा, जलसा और जनक। जलसा के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता था लेकिन बाकि के 2 बंग्ले के बारे में कम लोग ही जानते थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ जलसा बंगले में रहते हैं। वहीं कभी-कभी उनका आना-जाना प्रतीक्षा में भी होता है।

अगर बात करें जनक की तो यह पूरा घर अमिताभ बच्चन का ऑफिस है, जी हां यहीं पर अमिताभ बच्चन मीडिया से मुखातिब होते हैं। बताया जाता है कि 70 के दशक में अमिताभ बच्चन प्रतीक्षा में शिफ्ट हुए थे, जिसके बाद उन्होने जलसा खरीदा और परिवार के साथ वहीं शिफ्ट हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि ऑफिस के काम के लिए अमिताभ बच्चन ने बाद में जनक खरीदा था।