Friday, 22 January 2021

सलमान.. सुष्मिता से लेकर रीना रॉय तक.. इन सितारों के पाकिस्तानियों के साथ रहे लव अफेयर



 भारत पाकिस्तान के बीच बिगड़े रिश्तों के चलते भले ही अब बॉलीवुड में सभी पाकिस्तानी सेलेब्स को बैन कर दिया गया हो, लेकिन इससे पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो पाकिस्तानियों से बढ़ती नजदीकियों के चलते चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-

सुष्मिता सेन- वसीम अकरम

sushmita-sen-wasim-akram- Nutty Feed

मिस यूनिवर्स और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी जहां दोनों जज थे। कई बार शूटिंग के बाद भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया था जिससे दोनों की अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। खबरें तो ये भी थीं कि दोनों शादी करने वाले थे हालांकि सुष्मिता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इन खबरों से इनकार कर दिया था। सुष्मिता ने लिखा था, वसीम अकरम मेरे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत महिला हैं। इस तरह के रूमर्स बहुत अपमानजनक हैं।

सलमान खान- सोमी अली

Somy Ali Says Aishwarya Rai Came Between Salman Khan And Me - सोमी अली का खुलासा, ऐश्वर्या के कारण टूटा मेरा और सलमान का रिश्ता | Patrika News

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान साल 1996 के आसपास पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली के साथ रिलेशन में थे। कहा ये भी जाता है कि सोमी अली के कारण ही सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी टूटी थी। दोनों की शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे लेकिन जब संगीता ने सोमी और सलमान की बढ़ती नजदीकियां देखीं तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। रिलेशन में आने से पहले सोमी सलमान की बड़ी फैन थीं। सोमी एक्टर से शादी भी करना चाहती थीं लेकिन सलमान बाद में पीछे हट गए थे।