प्रत्येक इंसान की जिंदगी में कुछ यादगार पल होते हैं, जिन्हें वह इंसान मरते दम तक नहीं भूलता है। बॉलीवुड के कलाकारों के साथ भी ऐसी यादें जुड़ी होती हैं। आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें मुस्लिम अभिनेत्री से शादी की है। लेकिन जब यह अभिनेता पहली बार ससुराल गया तो इसे जला हुआ खाना खाना पड़ गया था।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की मुलाकात फिल्म शूटिंग के दौरान नहीं हुई थी। इस फिल्म का नाम ढूंढते रह जाओगे था। शुरुआत में सोहा अली खान और कुणाल खेमू के बीच जमती नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। उसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया।इन्होंने अपने प्यार को कभी भी मीडिया के सामने नहीं छुपाया। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
Third party image reference
कुछ समय पहले यह कपल एक टीवी शो में आया था। इस दौरान इन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में ढेर सारी बातें बताई। शो के दौरान कुणाल खेमू ने बताया कि जब वह शादी से पहले सोहा अली खान की मां से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे उस दौरान सोहा अली खान ने खुद अपने हाथों से उनके लिए खाना बनाया था। लेकिन सोहा अली खान को खाना बनाना नहीं आता था।
इसी वजह से सोहा अली खान ने कुणाल के लिए जो खाना बनाया था, वह जल गया था। लेकिन कुणाल खेमू ने सोहा के हाथ का बना हुआ खाना बड़े चाव से खाया और बाद में खाने की तारीफ भी की। इसके कुछ समय बाद ही दोनों 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। अब इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है। फिलहाल यह दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
